महापौर उम्मीदवारों के नामांकन में भोपाल और ग्वालियर में भाजपा का शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन, वादों का खोला पिटारा

विकास सिंह
शुक्रवार, 17 जून 2022 (18:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 नगर निगमों से भोपाल और ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार मालती राय और ग्वालियर ने पार्टी उम्मीदवार सुमन शर्मा के नामांकन के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ एकजुटता का भी संदेश दिया।  
 
भोपाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन-भोपाल में भाजपा प्रत्याशी मालती राय के नामांकन से पहले हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि  कांग्रेस ने भोपाल को एक कस्बा बना के रखा था, कांग्रेस ने कभी भोपाल का विकास नहीं किया। वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बंटाधार अभी भी कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा है और फिर बंटाधार करेगा। मध्यप्रदेश का किया, भोपाल का किया, तबाह और बर्बाद किया भोपाल को लेकिन भोपाल को सुंदर शहर बनाया तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया, भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम ने बनाया। 
 
भोपाल के लिए वादों का खोला पिटारा- जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के समय तैयार किए गए मास्टर प्लान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भोपाल वालों के लिए ऐसा मास्टरप्लान ला रही थी कि भोपाल तबाह और हो जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा भोपाल के लिए बेहतर मास्टर प्लान ले कर आयेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल ऐसा शहर बनाएंगे जिसमें विकास और गरीब कल्याण के काम हों। स्वच्छता हो, साफ पर्यावरण हो। इंडस्ट्रियल हब हो, रोजगार और व्यापार हो। आईटी सिटी हो, हाईटेक सिटी हो। नगर निगम चुनाव के बाद सरकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स को पैसा देंगे, ठेले वालों का व्यवस्थापन करेंगे और गरीबों को 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा भोपाल को मिशन नगरोदय में 1500 करोड़ रुपये मिलेंगे। 
ग्वालियर में एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन-वहीं ग्वालियर में भाजपा उम्मीदवार सुमन शर्मा के नामांकन के दौरान पार्टी ने एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार सुमन शर्मा का नामांकन दाखिल करवाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। इसके साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और अनूप मिश्रा के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री प्रदुय्मन सिंह तोमर औऱ भारत सिंह कुशवाह भी पहुंचे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More