प्रवासी मजदूरों से मुख्यमंत्री शिवराज की भावुक अपील,घर के लिए पैदल न निकलें, सरकार पहुंचाएगी घर

विकास सिंह
शुक्रवार, 8 मई 2020 (19:27 IST)
भोपाल। औरंगाबाद हादसे में मध्यप्रदेश के 16 प्रवासी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताते हुए मजदूरों से भावुक अपील की है। मुख्यमंत्री ने मजदूरों से कहा है कि वह अपने मन से पैदल मध्यप्रदेश के लिए न निकले। जहां रूके है वहीं रहे, मध्यप्रदेश सरकार उनको घर लाने के लिए हर व्यवस्था कर रही है।
 
मुख्य़मंत्री ने कहा कि सरकार अब तक सवा लाख मजदूरों को ट्रेन और बसों से सुरक्षित  घर ला चुकी है। उन्होंने कहा कि मजदूर भाई घर लौटने की जल्दबाजी न करें, सरकार उनको सुरक्षित उनके घर पहुंचाएगी। मजदूर जहां है वहीं रहे और वहां से मध्यप्रदेश के कंट्रोल रूम के नंबर 0755 - 2411180 पर कॉल कर अपना पंजीयन कर लें। उन्होंने कहा कि पंजीयन के बाद मजदूरों को ट्रेन चलने की सूचना दी जाएगी। उन्होंने मजदूरों से धैर्य और संयम नहीं खोने और किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करने की अपील की है। 

ट्रेन से लाए जा रहे पार्थिव शव – वहीं घटना में मारे गए सभी मजदूरों के शव स्पेशल ट्रेन से जबलपुर लाए जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मजदूरों के शव लाने के लिए महराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर शव लाने की व्यवस्था की है। मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं, जहां से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर बात कर  दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रूपये देने के निर्देश दिए। वहीं सरकार हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी दे रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More