Publish Date: Fri, 23 Oct 2020 (14:26 IST)
Updated Date: Fri, 23 Oct 2020 (14:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शु्क्रवार को हमला बोलते हुए कहा कि वे इस राज्य को केवल 'चारागाह' मानते हैं।
चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि कमलनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है? उद्योगपति रहते हुए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। यह उनके लिए 'चारागाह' है।
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से कभी लगाव नहीं रहा है और न ही आज है। (वार्ता)