शिवराज के मंत्री की कांग्रेस नेताओं को धमकी, भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (07:54 IST)
गुना। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारियों को सत्तारुढ़ भाजपा में शामिल होने या फिर मुख्यमंत्री के बुलडोजर द्वारा विध्वंस के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।
 
राघौगढ़ में एक चुनावी सभा में सिसोदिया ने कहा, 'और देखो भईया, जो भी कांग्रेसी लोग हों, वो धीरे-धीरे कर के चुपचाप सरक (खिसक) आओ, नहीं तो 2023 में भी भाजपा की सरकार बन रही है। फिर देख लेना, मामा का बुलडोजर खड़ा ही है तैयार।'

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, राघोगढ़ में कांग्रेसियों से बोले पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 'भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद  बुलडोजर तैयार है' मंत्री जी, आपका बुल डोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है, हम उनसे लड़े हैं।
<

राघोगढ़ में कांग्रेसियों से बोले पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया "भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है"
मंत्री जी,आपका बुल डोजर अंग्रेजों से बड़ा नहीं है,हम उनसे लड़े हैं.@OfficeOfKNath pic.twitter.com/t0ZvVtd8Oh

— KK Mishra (@KKMishraINC) January 19, 2023 >गुना जिला कांग्रेस प्रमुख हरिशंकर विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणी ने भाजपा की छवि को खराब किया है। मंत्री को अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए। राघौगढ़ की जनता 20 जनवरी को चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।
 
राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह स्थानीय विधायक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’’ नीति अपनाई है। इसके तहत प्रशासन विभिन्न अपराधों के आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण को बुल्डोजर से गिरा देता है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

अगला लेख
More