शिवराज सरकार ने बदला व्यापमं का नाम, कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से GAD के तहत करेगा काम

विकास सिंह
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (13:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से चर्चा के केंद्र में रहा व्यापमं का नाम अब बदल गया है। आज मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कर्मचारी चयन बोर्ड सामान्य प्रशासन विभाग के तहत काम करेगा। कैबिनेट के बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड अब सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
 
सरकार ने व्यापमं का नाम बदलने का फैसला ऐस वक्त लिया है जब एक दिन पहले ही पीएमटी 2013 में हुई गड़बड़ी के मामले में 160 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया गया है। पीएमटी 2013 में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई कर ही है। व्यापमं मामले में पहली एफआईआर इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई थी। जिसकी जांच पहले एसटीएफ और बाद में सीबाआई को सौंप दी गई थी।  
 
ऐसा नहीं है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम पहली बार बदला गया है, इससे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड किया गया था। दरअसल व्यापमं के चलते प्रदेश भाजपा सरकार की काफी बदनामी हुई थी। व्यापमं लंबे समय से भाजपा सरकार की गले की हड्डी बना हुआ है। 
 
पिछले भाजपा सरकार के समय सामने आए व्यापमं फर्जीवाड़ा का मामला 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य मुद्दा था। कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा था, वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान व्यापमं केस में आरोपी रहे लक्ष्मीकांत शर्मा की शिवराज सिंह चौहान के मंच पर होने के मुख्य मुद्दा बनाया था। वहीं व्यापमं घोटाले से जुड़े लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर भी खूब राजनीति हुई थी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

अगला लेख
More