Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर शिवराज, कहा- कार्यकर्ताओं से ज्यादा अधिकारियों पर करते हैं भरोसा

हमें फॉलो करें कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर शिवराज, कहा- कार्यकर्ताओं से ज्यादा अधिकारियों पर करते हैं भरोसा
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (10:12 IST)
इंदौर। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नगर निगम चुनाव में सूची में गड़बड़ी की वजह से हजारों मतदाताओं द्वारा वोट नहीं डाल पाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को घेरकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि जो मतदाता सूची बनी, वह हमारे लिए अलार्मिंग थी तथा जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करना चाहिए।
 
उन्होंने शिवराज पर सवाल उठाते हुए कहा कि कि उनका स्वभाव ही ऐेसा है कि वे अफसरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर इतना विश्वास वे कार्यकताओं पर भी करते तो यह स्थिति नहीं बनती और निश्चित तौर पर हम देखेंगे कि इसमें चूक कहां हुई है? इसमें चुनाव आयोग व अधिकारी जिम्मेदार हैं।
 
एक चर्चा में उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और शिवराज को जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह  मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी की लोगों से अपील, 13 से 15 अगस्त के बीच घरों पर फहराएं तिरंगा