सनातन के अपमान पर कमलनाथ मौनी बाबा और वोट लेने के लिए ढोंगी बाबा बन जाते है: शिवराज

विकास सिंह
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (16:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निकाली भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा का समापन यात्रा हो गया। प्रदेश के पांच स्थानों से शुरु हुई जनआशीर्वाद यात्रा का विधिवत समापन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे।  प्रदेश की 223 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गई भाजपा की पांचों जन आशीर्वाद यात्रा भोपाल पहुंच चुकी है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा को उम्मीदों से अधिक सफलता मिली। यात्रा ने भाजपा सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार किया औऱ यात्रा को अल्पसंख्यक वर्ग का विशेष तौर पर समर्थन किया।

वहीं इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब सनातन का अपमान होता है, तब कमलनाथ मौनी बाबा बन जाते हैं और जब वोट लेना होता है, तो ढोंगी बाबा बन जाते हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कुली वाले अवतार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके नेता पहियों वाले सूटकेस को सिर पर लेकर चलता हो, उस पार्टी का क्या भविष्य होगा!

वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एकात्म यात्रा निकालते हैं, स्नेह यात्रा निकालते हैं, जन आशीर्वाद यात्रा निकालते हैं और  कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालते हैं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आक्रोश दिखा रहे है और अब तो बंदूकें भी निकल आई है। जनआक्रोश यात्रा के पोस्टर से दिग्विजय सिंह गायब है और कमलनाथ पूरी यात्रा से गायब हैं।

वहीं संसद में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।  उन्हेंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में आधी आबादी को न्याय मिला है। भाजपा की प्राथमिकता नारी सशक्तीकरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसनें स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, वहीं सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना बनाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 1 करोड़ 32 लाख बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पहले 1,000 रुपये डाले गए और अब 1,250 रुपये डाले जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार चुनाव में जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा को अभूतपूर्व सफलता मिली है।

ऐतिहासिक रही जन आशीर्वाद यात्रा-मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 223 विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार 880 किलोमीटर की दूरी तय करने  वाली जन आशीर्वाद यात्रा का ढाई हजार से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही यात्रा के दौरान 250 स्थानों पर बड़ी जनसभा और 750 से अधिक रथ यात्रा के माध्यम से एक करोड से अधिक लोगों के साथ संवाद किया गया। वहीं यात्रा के दौरान पार्टी की ओर से चलाए गए एमपी के मन में मोदी कैंपेन में 23 लाख 65 हजार 711 लोगों ने सदस्यता  ली। जिसमें 8 लाख 40 हजार 784 महिलाएं शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

Ceasefire Violation : 4 राज्यों में कई स्थानों पर रातभर रहा ब्लैकआउट, कहां कहां बंद रही लाइटें?

सीजफायर के बाद कच्छ में दिखे ड्रोन, फिर ब्लैक आउट

LIVE: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दिल्ली में जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

अगला लेख
More