Dharma Sangrah

शशि थरूर की तस्वीर के साथ फैलाई जा रही फेक न्यूज

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (07:00 IST)
इंदौर। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वे इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) के एक पदाधिकारी ने इस दावे को सरासर गलत ठहराते हुए कहा है कि यह फोटो इंदौर में पिछले साल फरवरी में आयोजित कार्यक्रम का है।
 
सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने इस तस्वीर में थरूर के साथ खड़ीं 10 महिलाओं को 'पाकिस्तानी क्रिकेटरों की पत्नियां' बताया है। सोशल मीडिया पर खूब चटखारे लेकर इस तस्वीर को 16 जून के बारिश से प्रभावित विश्व कप लीग मैच से भी जोड़ा जा रहा है जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से धूल चटाई थी।
एआईपीसी कांग्रेस का एक विभाग है, जो पेशेवरों के बीच सक्रिय है। एआईपीसी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय बागड़िया ने संबंधित तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को बताया कि संबंधित तस्वीर 18 फरवरी 2018 को इंदौर में खींची गई थी जिसमें थरूर शहर की कुछ महिलाओं के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि थरूर, एआईपीसी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने 18 फरवरी 2018 को इंदौर में एआईपीसी के एक आयोजन में शिरकत की थी। इसके ठीक बाद उन्होंने इसी तारीख को शहर की महिला उद्यमियों के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।
 
बागड़िया ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ यह कैप्शन सरासर गलत है कि इसमें थरूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ खड़े हैं।
 
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को एआईपीसी चेयरमैन की संबंधित तस्वीर के इस्तेमाल से फेक न्यूज नहीं फैलानी चाहिए। थरूर के ट्विटर खाते को जांचने के बाद उनकी संबंधित तस्वीर को लेकर एआईपीसी पदाधिकारी के कथन की पुष्टि होती है।
 
आकर्षक व्यक्तित्व के धनी 63 वर्षीय कांग्रेस सांसद ने इस तस्वीर को 18 फरवरी 2018 की देर रात ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा था- 'आज (शुक्रवार) रात के 3 घंटे के संवाद के बाद इंदौर के उद्यमी संगठन की महिलाओं के साथ (लेकिन अधिकांश सवाल पुरुषों ने किए)।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में वन ट्रिलियन इकानॉमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

डीप टेक में अग्रणी बनेगा उत्‍तर प्रदेश, CM योगी ने IBM के AI GovTech Innovation सेंटर का किया उद्घाटन

यूपी में आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

यूपी में बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

PM मोदी बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब, प्रदेश की पहचान अब विकास और ब्रह्मोस

अगला लेख