Daily Horoscope
✕

भिंड में टीकाकरण से 3 स्कूली बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (16:10 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में मीजल्स-रुबेला का टीका लगने के बाद पुर के एक सरकारी स्कूल के तीन बच्चों की तबियत बिगड गई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन-चार घंटे के उपचार के बाद हालत सुधरने पर बच्चों को अपने घर भेज दिया गया।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भिंड से टीकाकरण टीम पुर के शासकीय हाईस्कूल पहुंची। जहां बच्चों के टीकाकरण के बाद दो छात्राओं और एक छात्र की तबियत बिगड़ने लगी। बताया गया है कि टीका लगने के आधा घंटे बाद छात्रा नीलम और राधा ने सिर चकराने तथा निखलेश ने पेट में दर्द होने की शिकायत की।

तब शिक्षक भंवर सिंह नरवरिया और शैलेंद्र ओझा इन्हें अस्पताल ले आए। जहां तीन-चार घंटे उपचार के बाद तीनों स्वस्थ हो गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पवन जैन ने आज यहां बताया कि मीजल्स-रुबेला का टीका लगने के बाद कुछ बच्चों को सिरदर्द एवं पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। कुछ देर के बाद सब ठीक हो जाता है। इसका स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख