biodatamaker

छात्रों के लिए खुशखबर, अब मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (14:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी 'मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' का लाभ मिलेगा। वर्तमान में इसके लिए 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा योजना के पात्र विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय सीमा मौजूदा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने की घोषणा की है।
 
चौहान ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'दिल से' में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 'मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस योजना के पात्र विद्यार्थियों के परिवार की सालाना आमदनी की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' का लाभ इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वॉइंट इंटरेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस में डेढ़ लाख तक मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा। अब तक यह लाभ जेईई में 50,000 रैंक तक आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलती है।
 
चौहान ने कहा कि इस योजना में सरकारी महाविद्यालयों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम भी जोड़े जाएंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन उद्योगों द्वारा 100 से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, उन उद्योगों को अब डेढ़ गुना अधिक पूंजी अनुदान दिया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

अगला लेख