Hanuman Chalisa

SC-ST एक्ट में उलझे मुख्‍यमंत्री शिवराज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Webdunia
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (19:35 IST)
भोपाल। SC-ST एक्ट भाजपा के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दरअसल, एक महिला ने चौहान और अधिकारियों पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला ने सीधी जिले के अजाक थाने में इस मामले की लिखित शिकायत भी की है।
 
बसंती कोल नामक महिला का कहना है कि 2 सितंबर को शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान चुरहट की अव्यवस्थाओं को लेकर काले झंडे दिखाए गए थे और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया था लेकिन शिवराज के इशारे पर अधिकारियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे अपमानित किया। बसंती जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, साथ ही चितरंगी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
 
महिला का आरोप है कि इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें गिरा दिया, साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया। महिला का आरोप है कि मुख्‍यमंत्री ने जान-बूझकर पुलिस को आदेश देकर मेरा अपमान कराया। बसंती कोल का कहना है कि सीएम और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
 
सोशल मीडिया पर चुटकियां : इस मामले में लोग सोशल मीडिया पर जमकर चुटकियां ले रहे हैं। एक व्यक्ति ने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में शिवराज मामा जेल जाएंगे? कई लोगों ने कहा कि इस मामले में शिवराज को जेल जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

सड़क हादसे पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की शोक संवेदनाएं

मानसून से पहले गुजरात सरकार की नई गाइडलाइन: जर्जर कमरों में नहीं लगेगी क्लास, स्कूलों में फर्स्ट एड किट अनिवार्य

अगला लेख