khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समस्या बताने आए लोगों पर पार्षद ने दर्ज कराया SC-ST एक्ट में मामला

Advertiesment
SC-ST Act
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बताने पार्षद के घर पहुंचे करीब 100 से भी ज्यादा स्थानीय लोगों पर पार्षद द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
 
बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने क्षेत्र में खुले चेंबर, सड़कों की खराब स्थिति और सीवर का पानी बहने की शिकायत लेकर पार्षद के घर पहुंचे थे।
 
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने को बताया कि सभी लोग पार्षद के घर अपनी समस्याएं बताने गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एफआईआर में लोगों पर मारपीट-गालीगलौज और दुर्व्यवहार जैसे आरोप लगे हैं। विवेचना शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्थानीय कांग्रेस पार्षद चर्तर्भुज धनोलिया के घर मंगलवार को करीब 100 लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर गए थे। इसी दौरान अपनी सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने पार्षद के घर के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे गुस्साए पार्षद ने थाटीपुर थाने में सभी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने किया था पेशाब और मल का प्रयोग, कारण जानकर चौंक जाएंगे