Hanuman Chalisa

पढ़ाई के नाम पर बच्चियां करती हैं साफ-सफाई...

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 17 मार्च 2018 (15:13 IST)
मध्यप्रदेश में सागर के एक स्कूल से मासूम बच्चियों से स्कूल का फर्श और बाथरूम साफ करवाया जाता है। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। इसे देखकर तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्कूल चलें हम का नारा भी खोखला ही दिखाई पड़ता है। 
 
सागर के बड़ा बाजार इलाके में स्थित चमेली चौक प्राथमिक शाला में बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों से पानी की भरी हुई बड़ी-बड़ी बाल्टियां उठवाई जाती हैं और इस पानी से गंदे फर्श की सफाई कराई जाती है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बच्चियां जैसे तैसे पानी की भरी हुई बाल्टियां उठाकर लाती हैं और फिर मिलकर गंदे फर्श की सफाई करती हैं। 
 
पूरे मामले पर जब प्रशासन के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच और कार्यवाही की बात कही है। संयुक्त कलेक्टर सागर प्रभा श्रीवास्तव ने तत्काल जांच के आदेश और दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

Meta Global Outage : फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

योगी सरकार की पहल से वृद्धाश्रम बना आत्मनिर्भरता का केंद्र

हर शहर और गांव को ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेंगे : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की हरित पहल, यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

सतना के राजपरिवार में खूनी संघर्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक नागेन्द्र सिंह की बहू योगिता सिंह को गोली मारी

अगला लेख