Hanuman Chalisa

भोपाल में दशहरे के मंच पर सियासी दंगल, साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस को बताया देशद्रोही, वीडियो वायरल करने वाले को दिया श्राप

कबड्डी खेलते हुए वीडियो वायरल करने वाले को साध्वी ने बताया रावण

विकास सिंह
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (13:48 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव के मंच को भी राजनीति का मैदान बना दिया। राजधानी के एमवीएम कॉलेज के मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मंच से कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कोरोना काल में भोपाल में गुमशुदगी के पोस्टर लगने पर भड़कते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों अपने कबड्डी खेलते हुए वायरल वीडियो करने वाले को रावण बताने के साथ कहा कि ऐसे लोगों का बुढ़ापा खराब हो जाता है।
 
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि “हम पीड़ित भी दूसरों की पीड़ा से भी होते है, मुझे मालूम है कि वह बीमार है। इसलिए संवेदना रखो, मानवीयता रखो तो तुम पशु भी नहीं होंगे। पशु में भी संवेदना होती है। पहले तो प्रताड़ना दी और जब हम पीड़ित होते है तो यह हमारी गुमशुदा का पोस्ट लगाते है। ऐसे लोगों को शर्म और लाज आनी चाहिए, ऐसे लोग विधायक बनने के लायक भी नहीं है। ऐसे कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, ऐसे देशद्रोहियों को शर्म आना चाहिए, इनके लिए भारत में जगह नहीं है. भारत में सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेगा, राष्ट्र हिंदुओं के साथ है, राष्ट्रभक्त ही हिंदू होते हैं। 
 
साध्वी प्रज्ञा जब मंच से कांग्रेस को कोस रही थी तब वहां पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा भी मौजूद थे। पहले तो पीसी शर्मा भाषण सुनते रहे लेकिन इसके बाद नाराज होकर वहां से कार्यक्रम छोड़कर चले गए। भाजपा नेता राहुल कोठरी ने पीसी शर्मा को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूके। पीसी शर्मा के मंच के जाने से कार्यक्रम में शामिल अन्य पदाधिकारी भी असहज हो गए। 
 
वहीं पीसी शर्मा ने कहा दशहरा के सार्वजनिक मंच से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वह सहीं नहीं है। सांसद प्रज्ञा जिस तरह कबड्डी और गरबा खेल रही है इससे पता चलता है कि उनका स्वास्थ्य सहीं है और कोर्ट को संज्ञान में लेकर इनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख