suvichar

सिवनी में संघर्ष, आरएसएस पदाधिकारी की हत्या

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (14:02 IST)
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दो गुटों के बीच संघर्ष के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी और उनके भाई की मौत हो गई।
 
कान्हीवाड़ा पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरापिपरिया गांव में रविवार देर शाम आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के करीब 16 लोग हथियार से लैस होकर आए और दूसरे पक्ष के चार लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आने के बाद इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया था, जिसमें से दो की रास्ते में ही मौत हो गई।
 
केवलारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिलाष धारू ने बताया कि रविवार शाम गांव के सरपंच अशोक पटले अपने भाई और आरएसएस के एक स्थानीय पदाधिकारी ज्ञानी पटले, साले राकेश पटले और एक अन्य व्यक्ति फूलसिंह टेंभरे के साथ बस स्टेंड गए थे। इसी दौरान एक संस्था का अध्यक्ष महानंद पटले अपने करीब 16 साथियों के साथ हथियारों के साथ वहां पहुंचा और चारों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह घायल करने के बाद महानंद पटले अपने साथियों के साथ फरार हो गया। 
 
पुलिस ने चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही अशोक व ज्ञानी पटले की मौत हो गई। दोनों का सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी महानंद पटले व अन्य 15  के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने भी कहा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड, भाजपा का देशभर में प्रदर्शन

LIVE: दिल्ली भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन

Trump Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया आदेश, भारत पर लगेगा कितना टैरिफ?

गांधीनगर में बनेगी ‘नमो सेंट्रल लाइब्रेरी’, देश की सबसे बड़ी और डिजिटल लाइब्रेरी का ऐलान

Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान

अगला लेख