मध्यप्रदेश भाजपा ने तैयार किया 2023 विधानसभा चुनाव का रोडमैप, वोट शेयर 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य

विकास सिंह
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (18:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय शेष बचा है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने चुनाव शंखनाद कर दिया है। आज राजधानी के मिंटो हॉल में हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वोटर शेयर को 10 फीसदी बढ़ाने पर चर्चा हुई है।

कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि चुनाव तो हम जीतते ही हैं, लेकिन हमें अपना वोट शेयर बढ़ाना है। इसलिए हमें अपना वोट शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाकर 51 फीसदी से ऊपर ले जाना है और यही संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इसके लिए हमें लोगों के मन जीतना होगा, हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। छल-कपट की राजनीति करने वालों को जवाब देना है और 2023 में जीत का इतिहास बनाना है।

कार्यसमिति की बैठक में पास राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज खासकर कोरोनाकाल में किए गए काम लेकर धन्यवाद दिया गया। गरीबों को मुफ्त अनाज और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया गया। 

कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा प्रदेश में 15 महीने तक चली कांग्रेस की सरकार प्रदेश को गर्त में ले जा रही थी। मुख्यमंत्री कोई और था और सरकार को चला कोई और रहा था। कांग्रेस के ही लोग ही अपनी सरकार पर आरोप लगाने लगे थे। 
 
प्रदेश में 28 विधानसभाओं के उपचुनाव हुए और ये उपचुनाव प्रदेश को बचाने वाली सरकार को मजबूती देने वाले उपचुनाव थे। हमारे कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ नए साथियों के साथ समरसता से काम किया, बल्कि कड़ी मेहनत करके चुनावों में जीत हासिल की। हाल ही में हुए उपचुनाव में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम तथा केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं की बदौलत कांग्रेस से दो सीटें छीनकर इतिहास बनाया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

जिस टेंट में रामलला 75 साल रहे, उसके दर्शन भी कर सकेंगे श्रद्धालु

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

कर्नल सोफिया, हिमांशी, और बहन-बेटियों पर बिगड़े बोल: कायरों की कुंठा का काला सच

BSF नहीं सेना के जवान थे राम बाबू सिंह, जानिए क्यों नहीं मिला शहीद का दर्जा?

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह का हो सकता है इस्तीफा, हाईकोर्ट ने FIR के दिए निर्देश

अगला लेख