Hanuman Chalisa

मुरैना में अवैध रैत खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मारी यात्रियों भरी जीप को टक्कर, 15 की मौत...

Webdunia
गुरुवार, 21 जून 2018 (10:21 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश में अवैध रेत खनन जोरों पर है और रेत माफिया को कानून का भी डर नहीं। अवैध रेत खनन कर पुलिस से बचकर भाग रही रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 6 गंभीर जख्मी हैं। 
 
मुरैना में गुरुवार सुबह 5 बजे रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 8 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग जख्मी हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जीप सवार ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव के थे। सभी एक ही परिवार के थे। वे रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने मुरैना जिले के घुरघान गांव जा रहे थे।
 
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर अवैध रेत परिवहन कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। मुरैना से 4 किमी. दूर अम्बाह रोड पर गंजरामपुर के पास उसने जीप को टक्कर मार दी।
 
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों के बीच शव बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप काटकर शव निकाले।
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मुरैना में हुए सड़क हादसे में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की।
 
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृत और घायल यात्रियों की पहचान की जा रही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन

अगला लेख