Dhanteras
✕

सड़क हादसे में बाल-बाल बची विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, 4 की मौत

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष और लांजी से कांग्रेस विधायक हिना कांवरे सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई हैं। बालाघाट में  स्वागत अभिनंदन रैली के बाद जब कांग्रेस विधायक हिना कांवरे रात 12 बजे के लगभग अपने गृह ग्राम किरनापुर सोनपुरी लौट रही थीं उस समय बालाघाट से 16 किलोमीटर दूर सालेटेका के पास एक ट्रक ने उनके काफिले में शामिल फॉलो गार्ड वाहन को टक्कर मार दी।

हादसे में कांग्रेस विधायक हिना कांवरे का वाहन बाल-बाल बच गया है। वहीं फॉलो वाहन और ट्रक में भिंड़त इतनी भीषण दी कि फॉलो वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद फॉलो वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे बाल-बाल बचीं।

वहीं मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कॉस्टेबल, एक कांस्टेबल सहित एक प्राइवेट ड्राइवर शामिल है। वहीं घटना के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के पिता और कांग्रेस नेता लिखीराम कांवरे को नक्सलियों ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद इस हादसे के बाद बालाघाट में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा तेज हो गई हैं। कुछ स्थानीय लोग जहां हादसे को साजिश तो कुछ लोग महज एक हादसा बता रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख