मध्यप्रदेश में शादियों में मेहमानों की संख्या पर से प्रतिबंध हटा, मांगलिक कार्यों पर भी अब रोक नहीं

शादियों में अब तक 250 लोगों के शामिल होने की थी अनुमति

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (19:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश से सटे राज्य दिल्ली और राजस्थान में कोरोना पाबंदियों से हटने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पाबंदियों को हटाने का फैसला कर लिया गया है। प्रदेश सरकार ने शादी समारोह में संख्या को लेकर लगाए प्रतिबंध को हटा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बंसत पंचमी से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों में अतिथियों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

इससे पहले आज मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार कम होते मामलों और केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में वर्तमान में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ ताजा हालातों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग सहित हेल्थ विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले एक सप्ताह से लगातार नए प्रकरणों में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी भोपाल में 1288 केस, इंदौर में 892 केस, जबलपुर में 446 केस और ग्वालियर में 129 केस रिर्पोट हुए है। प्रदेश में तीसरी लहर में 21 जनवरी को सबसे ज्यादा 11 हजार 274 केस मिले थे। इसके बाद नए केस में कमी आने लगी।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More