Hanuman Chalisa

बलात्कार और जानलेवा हमले की शिकार स्कूली बच्ची ने दी मौत को मात

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (14:48 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में बलात्कार और जानलेवा हमले की शिकार सात वर्षीय स्कूली बच्ची यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में इलाज के बाद जिंदगी की जंग जीत गई है, लेकिन वह दिल दहला देने वाली इस वारदात के कारण अब भी सदमे में है।


कक्षा तीन में पढ़ने वाली पीड़ित बच्ची को मंदसौर से बुधवार रात गंभीर हालत में एमवायएच लाया गया। उसे इस अस्पताल के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के वॉर्ड में भर्ती किया गया है। एमवायएच के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख ब्रजेश लाहोटी ने आज बताया, बच्ची की कल रात सर्जरी की गई है. इसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।

लाहोटी ने धारदार हथियार से बलात्कारी हमलावर के वारों से बच्ची को आई चोटों का हालांकि विशिष्ट ब्योरा नहीं दिया, लेकिन बताया कि ये घाव गंभीर हैं और इन्हें भरने में कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि बच्ची वारदात के कारण फिलहाल स्वाभाविक तौर पर सदमे की स्थिति में है।

लाहोटी ने कहा, विशेषज्ञ डॉक्टर बच्ची की सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि एमवायएच में इलाज के दौरान बच्ची को खून भी चढ़ाया गया है। फिलहाल उसे ठोस आहार नहीं दिया जा रहा है। हालांकि उसे पानी पिलाए जाने की इजाजत दी गई है। मंदसौर में स्कूली बच्ची से बलात्कार के बाद हमलावर ने हत्या के इरादे से धारदार हथियार से उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
मंदसौर पुलिस ने मामले में कल देर रात इरफान मेव उर्फ भय्यू (20) को धर दबोचा है। मंदसौर के कोतवाली थाने में उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। बच्ची मंगलवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हो गई थी। वह कल बुधवार को स्कूल के पास की झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख