Hanuman Chalisa

छह साल की मासूम से बलात्कार

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (07:50 IST)
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के ग्राम अमरौदा में 24 वर्षीय युवक द्वारा छह साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका अपने परिजनों के साथ बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौदा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।


पोहरी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अशोक घनघोरिया ने बताया, रविवार की रात छह साल की बच्ची से दिलीप यादव (24) ने दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ बैराड़ पुलिस थाने में भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घनघोरिया ने बताया कि पीड़िता को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र की यह बालिका अपने परिजनों के साथ बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौदा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी समारोह के दौरान उसकी मां ने समीप ही एक रिश्तेदार के मकान में उसे सुला दिया था। कुछ घंटे बाद वह वहां खून से लथपथ अवस्था में बेहोश पड़ी मिली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

बंदरिया ने मासूम को बनाया ‘कैदी’, 2 घंटे तक कब्जा, फिर हुआ चौंकाने वाला रेस्क्यू

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का दबदबा कायम

ईरान से युद्ध के कारण अमेरिका में अस्त्र-शस्त्र की तंगी

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

LIVE: पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी मतदान, दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमला

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

अगला लेख