Hanuman Chalisa

नाबालिग के साथ पांच युवकों ने किया दुष्‍कर्म

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (20:09 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच युवकों द्वारा विगत दो माह में कथित रूप से कई बार सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई और दो दिन पहले उसका गर्भपात करवाया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक अर्जुन उइके ने शनिवार को बताया कि चक्रवर्ती मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ले में रहने वाले सौरभ, प्रमोद, हनी, राहुल तथा बंटू पिछले दो माह से बलात्कार कर रहे थे। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है।

उन्होंने कहा कि आरोपी किशोरी को घर में खाना बनाने के अथवा घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे। उइके ने बताया कि किशोरी के परिजन की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। उसके माता-पिता व भाई मजदूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि दुराचार के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। इस संबध में जब उसके परिजनों को पता चला तो वे उसे एक चिकित्सक के पास ले गए और दो दिन पहले उसका गर्भपात करवा दिया। उइके ने बताया कि किशोरी के गर्भपात की खबर मोहल्ले में फैलने के बाद शुक्रवार की रात्रि बच्ची ने परिजन के साथ आकर जिले के गोरखपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सौरभ, प्रमोद एवं हनी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उइके ने बताया कि पीड़िता के परिजन द्वारा किस चिकित्सक से गर्भपात करवाया गया, इस संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के गर्भपात करवाने में सहयोग करने वाले के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

विश्व योग दिवस पर गुजरात रचेगा इतिहास, 1.25 करोड़ से ज्‍यादा नागरिक करेंगे योगाभ्यास

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

अगला लेख