Publish Date: Tue, 08 May 2018 (09:47 IST)
Updated Date: Tue, 08 May 2018 (20:30 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम महगंवा के पास भीख मांगकर गुजर-बसर करनी वाली एक महिला कल रात एक बाड़ी में सो रही थी। तभी उसी ग्राम के लखन (19), आकाश कोल (19) और मनीष बैगा (18) महिला को उठाकर ले गए। जहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने इस मामले में कल ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। (वार्ता)