Daily Horoscope
✕

8 साल की बेटी के साथ गंदा काम करने वाला पिता गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 27 मार्च 2018 (20:44 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पनागर थानांतर्गत 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आठ वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक अखिल वर्मा ने आज बताया, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


आरोपी को कल रात गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है। वर्मा ने बताया कि आरोपी रविवार की रात बेटी के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई और उसने आरोपी को धक्का देकर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया।

उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी पिता ने मां-बेटी को कमरे में बंद कर दिया और वहां से चला गया। सोमवार की सुबह महिला ने पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। वर्मा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार इसके पहले भी उसका पिता गत दो माह में दो बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख