Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने राकेशसिंह

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (12:58 IST)
भोपाल। भाजपा ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद राकेशसिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। 
 
पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहानको भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। 
 
इसके पहले मंगलवार रात यहां प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की मौजूदगी में हुई। वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष पहले ही पद से हटने की इच्छा जाहिर कर दी थी।

चौथी बार भाजपा सरकार : भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेशसिंह ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार पार्टी की सरकार बनाएंगे। कार्यभार संभालने दोपहर यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे सिंह का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी एवं बाबूलाल गौर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान की सरकार फिर से बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि चौहान तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन उनमें अब भी कार्यकर्ता होने का भाव है।
 
पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को नियमित प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने कहा कि वे परिश्रम में कोई कमी नहीं रखेंगे। वे अकेले कुछ नहीं कर सकते, सभी को मिलकर काम करना होगा। सामूहिक नेतृत्व हमारी खूबी है। पूरी क्षमता और विश्वास के साथ जनता के बीच जाएंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
 
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री चौहान की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। मध्यप्रदेश में जो चुनाव जीते हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान उनका ही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नंदकुमार सिंह चौहान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला, गार्ड की मौत, ईरान बुरी तरह भड़का

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इजराइल से सकुशल लौटा अखिलेश

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

केजरीवाल ने CM भूपेंद्र पटेल को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा, सियासत गरमाई, जानें क्या है वजह?

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा की सख्त नीति, आपराधिक रिकॉर्ड और लॉबिंग करने वालों का कटेगा पत्ता

अगला लेख