Hanuman Chalisa
✕

मंच पर बैठने के लिए भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, गाली-गलौच

Webdunia
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (10:42 IST)
विदिशा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बावरिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर आपस में भिड़ गए। यह घटना जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई। इससे पहले 29 जुलाई को बावरिया के साथ रीवा में धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। यह मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास तक पहुंच गया था।

खबरों के अनुसार, दीपक बावरिया विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय जानने विदिशा पहुंचे थे। उनके साथ मंच पर बैठने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। जिन वरिष्ठ नेताओं को मंच पर नहीं बुलाया गया वो समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए और मंच पर बैठे नेताओं से भिड़ गए।

जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच के बीच हाथापाई भी हो गई। किसी तरह पहले बावरिया खुद सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और दूर से नेताओं को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख