Hanuman Chalisa
✕

यौन शोषण मामले में राघवजी को बड़ा झटका

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (08:06 IST)
भोपाल। अपने कर्मचारी के यौन शोषण के आरोपी मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी से जुडे आपराधिक मामले की शुक्रवार को यहां सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश आरके सोनी ने पुलिस की ओर से पेश किए गए सीडी संबंधी प्रमाण पत्र को साक्ष्य में शामिल करने के आदेश दिए।
  

विशेष न्यायाधीश सोनी ने इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई  के लिए 18 सितंबर की तिथि तय की। इसके पहले कल अदालत में आरोपी राघवजी के अधिवक्ता हरीश मेहता ने कहा था कि इस मामले में पुलिस की ओर से पेश की गई सीडी को रिकॉर्ड में नहीं लिया जाए। उन्होंने तर्क दिया था कि पुलिस ने अदालत में सीडी के संबंध में प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है।
 
लगभग चार वर्ष पहले तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी की एक आपत्तिजनक सीडी सामने आई थी। इसके बाद उन्हें न सिर्फ पद से त्यागपत्र देना पड़ा था, बल्कि उनके खिलाफ यहां हबीबगंज थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। (वार्ता)

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अगला लेख