khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संभागायुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह का तबादला, डेढ़ दर्जन आईपीएस भी बदले

Advertiesment
Raghavendra Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को इंदौर संभाग आयुक्त राघवेंद्र कुमार सिंह को राज्य मंत्रालय भोपाल में सचिव बना दिया।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इंदौर संभाग अपर आयुक्त वंदना वैद्य को इंदौर संभाग के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं राज्य मानव अधिकार आयोग में सचिव संजीव कुमार झा को भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, मध्यप्रदेश का आयुक्त सहसंचालक बनाया गया है।
 
झा द्वारा नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शिखा दुबे भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी के आयुक्त सह संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
 
डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों के तबादले : गुरुवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (एसटीएफ), पुलिस मुख्यालय भोपाल एसडब्ल्यू नकवी को एडीजी (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वहीं अभी तक एडीजी (प्रशासन) अनुराधा शंकर सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
 
बालाघाट रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली को डीआईजी (अरबन) भोपाल बनाया गया है। भोपाल के डीआईजी (अरबन) धर्मेंद्र सिंह चौधरी को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
एडीजी (प्रबंध) पुलिस मुख्यालय भोपाल विपिन कुमार माहेश्वरी को एडीजी (शिकायत) पुलिस मुख्यालय भोपाल और एडीजी (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल अशोक अवस्थी को एडीजी (एसटीएफ) पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया है।
 
पुलिस मुख्यालय भोपाल में महानिरीक्षक (आईजी) अनंत कुमार सिंह को आईजी (एसएएफ) पुलिस मुख्यालय भोपाल, आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल चंचल शेखर को आईजी (कार्मिक) पुलिस मुख्यालय भोपाल और ग्वालियर में आईजी एसएएफ योगेश देशमुख को आईजी चंबल रेंज मुरैना भेजा गया है। 
 
चंबल रेंज के आईजी संतोष कुमार सिंह को आईजी (एसएएफ) ग्वालियर और आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल जेएस कुशवाह को पुलिस मुख्यालय में ही आईजी (प्रशिक्षण) पदस्थ किया गया है।
 
आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल रमन सिंह सिकरवार को आईजी पीआरटीएस इंदौर स्थानांतरित किया गया है। खंडवा की पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक और रायसेन पुलिस अधीक्षक जेएस राजपूत को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर बनाया गया है।
 
विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की ग्वालियर स्थित 13वीं वाहिनी के सेनानी सुनील कुमार पांडेय को खरगोन पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को खंडवा पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। खरगोन पुलिस अधीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
 
दमोह पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, डिंडौरी पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक और सागर पीटीएस पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी को दमोह पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी एवं भोपाल के समीप भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। भूरिया सहायक परिवहन आयुक्त (शिकायत) के पद पर कार्य करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस ने लगाया आरोप, नोटबंदी के बाद डोभाल के बेटे ने केमन आईलैंड में शुरू किया हेज फंड