Publish Date: Wed, 02 Nov 2016 (18:04 IST)
Updated Date: Wed, 02 Nov 2016 (18:08 IST)
इंदौर। पुलिस ने 26 वर्षीय गर्भवती महिला की कथित हत्या के मामले में उसके पति को बुधवार को हिरासत में ले लिया। हत्याकांड की शिकार महिला को 7 माह का गर्भ था। उसका पति से पिछले कई दिनों से विवाद हो रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि द्वारकापुरी क्षेत्र में मंगलवार रात चाकू के कई वार कर रोशनी (26) की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसके पति संतोष पाटीदार उर्फ सोनू (28) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की शिकार महिला को 7 माह का गर्भ था। उसका पति से पिछले कई दिनों से विवाद हो रहा था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
webdunia
Publish Date: Wed, 02 Nov 2016 (18:04 IST)
Updated Date: Wed, 02 Nov 2016 (18:08 IST)