Hanuman Chalisa

पोस्ट ग्रेजुएट पकौड़ेवाला, दुकान के कर्मचारी भी पोस्ट ग्रेजुएट...

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (14:28 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान पकौड़े तलने को रोजगार से जोड़ने के बाद उनकी विपक्ष ने काफी आलोचना की थी, लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा का एक पकौड़ेवाला सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 
 
दरअसल, रीवा के कलामंदिर मार्ग पर एक बड़ा पोस्टर लगा हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी फोटो लगा हुआ है। इसमें लिखा है- भारत सरकार की बहुदेशीय (बहुउद्देश्यीय) पकौड़ा योजना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त। रेट प्रति पकौड़ा 10 रुपए, जीएसटी अलग। इसमें एक फोटो लगा है जिसके नीचे लिखा है पोस्ट ग्रेजुएट पकौड़ेवाला, जबकि मोदी के फोटो के नीचे लिखा है कि डिग्री का पता नहीं। 
 
इसी पोस्टर में एक सूचना भी लिखी गई है, जिसमें लिखा है कि मेरी दुकान के सारे कर्मचारी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कृपया पकौड़े खाकर भारत सरकार की बहुदेशीय योजना को सफल बनाएं। डिग्री होल्डर बेरोजगार साथियों से अनुरोध है कि इस योजना का लाभ उठाएं। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क : प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली।
 
हालांकि पहली नजर में यह पोस्टर किसी दुकान का न होकर राजनीतिक ज्यादा लगता है, जिसमें सीधे-सीधे प्रधानमंत्री को निशाना बनाया गया है। 
 
क्या कहा था प्रधानमंत्री ने : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में अर्थव्यवस्था से जुड़े एक सवाल के जवाब में ‘पकौड़ा तलने’ के रोजगार का उदाहरण दिया था। मोदी ने कहा था कि अगर आपके दफ्तर के बाहर कोई व्यक्ति पकौड़ा बेच रहा है तो क्या वह रोजगार होगा या नहीं? इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मोदी को काफी ट्रोल भी किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख