मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट के संभावित नाम, मंत्रिपरिषद गठन में लागू होगा गुजरात फॉर्मूला!

विकास सिंह
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (16:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की कमान डॉ. मोहन यादव के संभालने के बाद अब सबकी निगाहेंं कैबिनेट विस्तार पर टिक गई है। बुधवार को राजधानी भोपाल में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने ही शपथ ली  है। ऐसे में अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि मध्यप्रदेश का पहला कैबिनेट विस्तार कब होगा और किन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलगी। इसके साथ ही कैबिनेट का गठन किस फॉर्मूले के आधार पर होगा यह भी  चर्चा के केंद्र में है।

कैबिनेट विस्तार में लागू होगा गुजरात फ़ार्मूला!- मध्यप्रदेश में पांचवी बार सत्ता में वापस आई भाजपा सरकार के चेहरे के रूप में जिस तरह पार्टी आलाकमान ने तमाम दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए डॉ. मोहन यादव पर दांव लगाया है उसके बाद यह माना जा रहा है कि मोहन कैबिनेट में भी नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी। गुजरात में भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह से कैबिनेट गठन में सभी पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था, ठीक उसी तर्ज पर अब मध्यप्रदेश मेंं मोहन यादव कैबिनेट नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।  

कैबिनेट में दिखेंगे नए चेहरे- मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट में नए चेहरों जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट विस्तार में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, रमेश मेंदोला, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, एंदल सिंह कंसाना, अमरीश शर्मा, नारायण सिंह कुशवाह, धमेंद्र लोधी, हरीशंकर खटीक, संजय पाठक, संपतिया उइके, अरुण भीमावद, आशीष शर्मा, निर्मला भूरिया, अशोक रोहणी, शैलेंद्र जैन, करण सिंह वर्मा और चेतन कश्यप को शामिल किया जा सकता है।

पुराने चेहरों में इनको मिल सकती जगह- मोहन यादव कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बैठाने के लिए कुछ पुराने और दिग्गज नेताओं को भी जगह मिल सकती है। इसमें पिछली सरकार में शामिल तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, ,इंदर सिंह परमार, हरदीप सिंह डंग को फिर से मौका मिल सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में संगठन और सरकार के बीच सांमजस्य बैठाने की पहल दिखाई दे सकती है।

दिल्ली से लगेगी नाम पर मोहर- मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों पर अंतिम मोहर दिल्ली से लगेगी। बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ नामों को लेकर मंथन कर सकते है। इसके बाद दोनों नेता नामों की सूची लेकर दिल्ली जा सकते है और पार्टी हाईकमान से नामों पर अंतिम मोहर लगा सकते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

TRF के खिलाफ एक्शन में भारत, UNSC में दिए आतंकी संगठन के खिलाफ सबूत

मेक्सिको में लाइवस्ट्रीम के दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या

असम राइफल्स को बड़ी सफलता, भारत म्यांमार बॉर्डर पर 10 उग्रवादी ढेर

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, IMD का देश के अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, TRF को UN की आतंकी सूची में शामिल कराने के प्रयास तेज

अगला लेख