रामधुन पर आकर खत्म हुई भोपाल की घुटना तोड़ पॉलिटिक्स!

Bhopal News
विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (17:42 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर बुधवार को हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा नजर आया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वाले बयान से शुरु हुई सियासत आज रामधुन के साथ खत्म हुई। दरअसल भाजपा विधायक के बयान के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक रामेश्वर के घर जाकर एक घंटे रामधुन करने के ऐलान किया था। वहीं दिग्विजय के इस एलान के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने मालवीय नगर स्थित अपने आवास को भगवा रंग में रंगते हुए भजन कीर्तिन के साथ उनका स्वागत करने की बात कही थी। 

आज दिग्विजय सिंह अपने बयान के मुताबिक भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर के लिए निकले लेकिन पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया इसके बाद दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही 'रघुपति राघव राजा राम'  भजन गाया। पुलिस की ओर से रोके जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा पहले घर बुलाते है फिर पुलिस से रूकवा दिया जाता है यहीं भाजपा है। 

उधर दिग्विजय सिंह को पुलिस के द्धारा रोके जाने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि हम तो दिग्विजय सिंह और उनके साथियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे खुद नहीं आए। हम तो यहां हलवा पूड़ी बनाकर रखे हुए हैं। पुलिस लगाने की बात पर शर्मा ने कहा कि रामभक्तों को कौन रोक सकता है। रामभक्तों के लिए तो खुद भगवान राम रास्ते बनाते हैं।
 
वहीं इस पूरी घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि राजनीतिक स्टंट के लिए कृपया राम जी या श्री राम संकीर्तन का उपयोग करने का पाप न कीजिए ,प्रोपेगंडा के लिए कुछ और तरीक़े भी ईजाद कर लीजिए । भोपाल में आज इस पवित्र संकीर्तन को ढाल बनाकर जो कुछ हो रहा है उससे एक हिंदू के नाते मेरा मन तो क्षुब्ध है ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की बैठक

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

केरल पहुंचा Monsoon, 2009 के बाद भारतीय मुख्य भूमि पर हुआ सबसे जल्दी आगमन

CBI को मिली बड़ी सफलता, अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया

भारत ने UN में उड़ाईं पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां, कहा कि सिंधु जल संधि की भावना का किया उल्लंघन

अगला लेख