Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘शुद्धिकरण’ के बहाने अपराधी विकास दुबे पर 'विशुद्ध' सियासत, गंगाजल लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vikas Dubey
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 11 जुलाई 2020 (18:12 IST)
उत्तरप्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी औऱ उसके बाद हुए उसके एनकाउंटर को लेकर अब उस पर सियासत भी तेज हो गई है। विकास दुबे के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी पर प्रदेश सरकार को घेरने वाली कांग्रेस अब इसको लेकर और अक्रामक हो गई है। 

शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस नेताओं के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां पर शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मंत्रोच्चार के बीच महाकाल मंदिर के शंखद्धार गेट का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। 
Vikas Dubey
पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपराधी विकास दुबे के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी को ड्रामा बताते हुए कहा कि इसके पीछे एक सोची समझी रणनीति थी जिसमें में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल थे। सज्जन सिंह वर्मा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर कई आरोपी भी लगाए।  
 
वहीं कांग्रेस के शुद्धिकरण को सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पॉलिटिकल पांखड बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई जगह छोड़ देना चाहिए, हर जगह सियासत करना सही नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि ईश्वर के पास तो संत भी जाते है और शैतान भी जाते है, ऐसे में अब कांग्रेस को एकाध जगह छोड़ देनी चाहिए, हर जगह पांखड करना मैं सहीं नहीं मानता। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 : इंदौर में पिकनिक स्थल पर जानों वालों को गिरफ्तार करने के आदेश