Publish Date: Fri, 05 Jul 2019 (18:55 IST)
Updated Date: Fri, 05 Jul 2019 (19:03 IST)
भोपाल। महंगाई से जूझ रही आम जनता को मोदी सरकार ने बजट में जोर का झटका दिया है। मोदी सरकार ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी और एक रुपए सेस लगाने के फैसले के बाद अब शुक्रवार आधी रात 12 बजे से ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाएंगे।
मध्य प्रदेश पेट्रोल डीजल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने वेबदुनिया से बात करते हुए कहा कि बजट में सरकार ने जो एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया है, उसके बाद शुक्रवार रात 12 बजे से मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दामों में प्रति लीट 2.50 रुपए और डीजल के दामों में 2.40 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हो जाएगी।
पेट्रोल-डीजल के दामों में इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर लोगों की जरूरत का हर समान मंहगा हो जाएगा। खासकर डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े से लेकर यातायात के अन्य साधनों पर भी इसका असर होगा।