Hanuman Chalisa

बच्चा चोरी के झूठे वायरल वीडियो के चक्कर में मॉब लिंचिंग, बाबा और साथियों की बेरहमी से पिटाई

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (21:22 IST)
भोपाल। ग्वालियर में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर वायरल हो रहे वीडियो के चक्कर में भीड़ ने एक बाबा और उसके 2 सथियों की जमकर पिटाई कर दी। गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह लोगों के चंगुल से बाबा और उनके साथियों को छुड़ाकर उनकी जान बचाई।
 
पुलिस के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके शंकरपुर में एक मंदिर में पायल उर्फ सखी बाबा अपने साथी रिंक और दीपक खटीक के साथ रहते थे। बाबा जो मंदिर की पूजा के साथ झाड़-फूंक का काम करते थे, की बुधवार को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में जमकर पिटाई कर दी।
सखी बाबा के मुताबिक जब वे और उनके साथी जब मंदिर से आ रहे थे तभी बाइक पर बैठे 2 युवकों ने उनको घेर लिया और लोगों से कहा कि यह वही बाबा है, जो बच्चा चोरी के वीडियो में दिख रहा है। इसके बाद भीड़ ने बाबा और उनके सथियों की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
 
लोगों की पिटाई की खबर मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो भीड़ में शमिल कुछ लोगों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों की सूचना पर बहोड़ापुर थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसने भीड़ के चंगुल से किसी तरह बाबा और उनके सथियों को बचाया। भीड़ के चंगुल से बचे बाबा का कहना है कि अगर पुलिस 10 मिनट देरी से पहुंचती तो उनकी जान चली जाती है।
मॉब लिंचिंग को लेकर अलर्ट : मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए खुफिया विभाग ने पहले ही सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस कैलाश मकवाना की ओर से जिलों के एसपी को जारी अलर्ट के साथ ही लोगों से बच्चा चोर गैंग और रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा बच्चों के अपहरण और उन्हें बेचने संबंधी अफवाहों से बचने और सावधान रहने की अपील की गई है।
 
मकवाना के मुताबिक सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की पुरानी घटनाओं को जोड़कर फेक वीडियो और फेक मैसेज बनाकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो पिछले दिनों पुलिस की जांच में सामने आए हैं।

मकवाना ने जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि अफवाहों की वजह से मॉब लिंचिंग न हो, इसके लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरते और ऐसी अफवाहों का तुरंत खंडन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर ओवैसी का बड़ा बयान: 'अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो बुलडोजर चलता, एनकाउंटर कर देते'

अगला लेख