Hanuman Chalisa

आंधी तूफान में करोड़ों की पान की फसल तबाह, दौरे पर गए केन्द्रीय मंत्री को किसानों ने पहचानने से किया इंकार

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुंदेलखंड में आंधी और तूफान के कारण पान की फसल बर्बाद हो गई। एक अनुमान के मुताबिक किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। बर्बाद फसल को देखकर क्षेत्र के किसान अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
 
इस बीच, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने छतरपुर जिले में पान बरेजों (पान फसल) का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया साथ हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अमले के साथ भी भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्‍या में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिले के महाराजपुर का पान देश-विदेश में काफी मशहूर है।
आश्चर्यजनक बात तो यह थी कि जिन किसानों से मंत्री जी मिले जब उनसे पूछा कि कौन आया था तो उन्होंने पहचानने से ही इंकार कर दिया। जब उन्हें बताया कि केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक हैं, तो उन्होंने कहा कि वे मंत्री जी को नहीं जानते। एक अन्य किसान ने कहा कि न तो हम मंत्री जी को जानते हैं और न ही मंत्री जी हमारे पास आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख