Festival Posters

इसलिए बढ़ रहे हैं प्याज के दाम...

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (23:59 IST)
4
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्याज के दाम अचानक बढ़ना प्रदेश सरकार और मुनाफाखोरों की साठगांठ का परिणाम है।
 
सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे अपनी घोषाणा के अनुरूप गरीबों को दो रुपए किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्याज महंगे होने को सरकार की नीतियों और दूरगामी दृष्टि नहीं होने का दुष्परिणाम बताया।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो प्याज पांच माह पहले सड़कों पर फेंकी जा रही थी और दो माह में आठ रुपए किलो पर 750 करोड़ रुपए की प्याज सरकार ने खरीदी, उसी प्याज के दाम एकदम से 30 रुपए किलो हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्याज खरीदी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। 
 
उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने जो प्याज खरीदी वह कहां गई। सिंह ने आरोप लगाया कि प्याज घोटाला व्यापमं महाघोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है, जिसमें सत्तारुढ़ पार्टी के शीर्ष से लेकर नीचे तक के लोग शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, एयर होस्टेस पिंकी की आखिरी कॉल, भावुक पिता ने क्या बताया

कौन थे अजीत पवार का जेट उड़ाने वाले कैप्टन सुमित कपूर, Learjet का माना जाता था Expert

कौन थीं अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक, 25 साल उम्र में दर्दनाक मौत, कितने साल का था अनुभव, MP से क्या था कनेक्शन, कैसे भरी थी सपनों की उड़ान

क्या था 70,000 करोड़ का सिचाई घोटाला, कैसे जुड़ा था अजित पवार का नाम

अजित पवार की तरह विमान हादसे में गई थी इन दिग्गजों की जान, देखें Photos

सभी देखें

नवीनतम

बारामती पहुंचने पर शरद पवार ने लोगों से पूछा- यह कैसे हुआ

Ajit Pawar Plane Crash : वक्त के पाबंद अजित पवार की कलाई घड़ी ने दी उनकी विदाई की गवाही

Ajit Pawar Plane Crash : परिवार और बच्चों को बिलखता छोड़ गए विदीप जाधव, पड़ोसियों की आंखों में तैर रही वह आखिरी मुस्कान

कब्जामुक्त कराएं जमीन, बख्शे न जाएं भू माफिया, CM योगी के सख्त निर्देश

काला नमक चावल, भगवान बुद्ध की धरती से विश्व बाजार तक पहुंची सदियों पुरानी विरासत

अगला लेख