Hanuman Chalisa

OMG, खेत से खड़ी प्याज की फसल 'चोरी'

Webdunia
मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (18:16 IST)
मंदसौर। बाजार में प्याज के भाव घटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से चोरों की नजर प्याज पर पड़ गई है। यहां तक कि खेतों में भी अब प्याज की फसल सुरक्षित नहीं है। मंदसौर से लगभग 25 किलोमीटर एक गांव में अज्ञात चोर एक किसान के खेत से 30,000 रुपए कीमत की प्याज की फसल ही उखाड़ कर चुरा ले गए।
 
नारायणगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एस बिलवाल ने बताया कि जिले के रिछा बच्चा गांव के किसान जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार को आवेदन देकर शिकायत की है कि सोमवार रात को अज्ञात बदमाश उसके खेत से चार बीघा रकबे में बोई गई प्याज की लगभग सात क्विंटल फसल उखाड़ कर ले गए। इससे उसे लगभग 30,000 रुपए का नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि किसान ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि बदमाश खेत से कच्ची प्याज उखाड़ ले गए जबकि उसके हरे पत्ते खेत में ही पटक गए।
 
पिछले कई माह से बाजार में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और सामान्यत: 15-20 रुपए प्रति किलो के भाव से मिलने वाला प्याज 80 -100 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह एक व्यापारी ने नासिक से गोरखपुर के लिए जाने वाले ट्रक में लदी 20-22 लाख रुपये कीमत की प्याज की चोरी की शिकायत पुलिस को की थी। यह ट्रक खाली हालत में शिवपुरी में मिला था जबकि उसमें लदा 40 टन प्याज ट्रक में नहीं था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मुख्यमंत्री योगी का सख्त आदेश, विकास कार्यों में खामी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता सर्वोपरि

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : योगी आदित्यनाथ

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अगला लेख