dharma sangrah
✕

MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, थामा BJP का दामन

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (14:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए मतदान के ठीक 9 दिन पहले आज सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए उसके एक विधायक राहुलसिंह को विधानसभा की सदस्यता से 'त्यागपत्र' के बाद भाजपा में शामिल कर लिया।
 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में राहुल सिंह ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले उन्होंने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को विधायक पद से त्याग-पत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
 
राहुल सिंह नवंबर दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दमोह से पहली बार विधायक चुने गए थे और उन्होंने तब भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य के तत्कालीन वित्तमंत्री जयंत मलैया को पराजित किया था। सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के दौरान मीडिया से चर्चा में मलैया को पिता तुल्य बताया और कहा कि वे भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में भविष्य की राजनीति करेंगे।
 
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इस कार्य के लिए उन्हें कोई प्रलोभन दिया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी मुख्य मांग दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने की थी और यह मांग कांग्रेस के 15 माह के शासन में पूर्ण नहीं हुई। मौजूदा सरकार ने विश्वास दिलाया है कि मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग पूरी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख