Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें International Women's Day

विकास सिंह

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (12:33 IST)
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार का अंदाज अनोखा रहा। इस दिन महिला शक्ति ने सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा अपने हाथ में ली। इतना ही नहीं, आज के दिन महिला ही उनकी सारथी भी बनी। गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना प्रदेश-देश का विकसित होना संभव नहीं। यही वजह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं चलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का काम किया है।
International Women's Day

बता दें, अतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक  बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं। उनकी गाड़ी इरशाद अली चला रही हैं। साथ ही, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी का दायित्व निभा रही हैं। जबकि, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अहमदाबाद में राहुल गांधी बोले, बंधे हुए हैं कांग्रेस के बब्बर शेर