sundarkand
✕

तेल टैंकर पलटा, लोगों में तेल लूटने की होड़

Webdunia
सोमवार, 29 जनवरी 2018 (14:12 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में सोमवार सुबह खाद्य तेल से भरा एक टैंकर पलटने से लोगों के बीच  तेल लूटने की होड़ मच गई। झाबुआ पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग  क्रमांक 59 स्थित फूलमाल चौराहे पर सुबह खाद्य तेल से भरा टैंकर पलट गया।


सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग तेल लूटने के लिए टैंकर के पास पहुंच गए। पुलिस ने लोगों पर  पानी की बौछार की, जिसके बाद भारी मशक्कत से लोगों को वहां से भगाया गया।

टैंकर गुजरात के गांधीनगर से जबलपुर जा रहा था। मौके पर फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। फूलमाल चौराहे पर मार्ग संकरा होने और वाहनों की तेज गति के चलते यहां आए दिन टैंकरों के पलटने की  घटनाएं होती रहती हैं। (वार्ता) (चित्र : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नवीनतम

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख