Hanuman Chalisa

महिला की जिद, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, पढ़ना चाहती हूं...

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (14:10 IST)
छतरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पढ़ाई के लिए एक नवविवाहिता ने ससुराल छोड़ दिया। पुलिस चौकी पहुंची महिला का कहना है कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है, जबकि ससुराल वाले पढ़ाई में बाधा डाल रहे हैं।
 
महिला का कहना है कि मुझे मेहनत-मजदूरी नहीं पढ़ाई करनी है, मेरे पति और ससुराल वाले मुझे पढ़ने नहीं दे रहे। पुलिस चौकी में बैठी महिला किसी भी सूरत में ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। हालांकि बाद में वह पढ़ाई करवाने का आश्वासन मिलने के बाद जाने को तैयार हो गई।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय महिला पूजा कुशवाहा छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दवाहा की है। पूजा की शादी ईशानगर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में सुंदर कुशवाहा से हुई है।
 
20 वर्षीय महिला का कहना है कि 2 साल पहले मेरे माता-पिता ने शादी कर दी। मैं 11वीं तक पढ़ी हूं, शादी के बाद आगे नहीं पढ़ पाई। महिला के मुताबिक मैं अभी और पढ़ना चाहती हूं, लेकिन ससुराल में अनुकूल माहौल नहीं है। वहां सब निरक्षर हैं। पति भी पढ़ाई का महत्व नहीं समझते। वे मजदूरी करते हैं।
 
इस बीच हमारे यहां एक बच्चा भी हो गया और अब वह मुझसे और बच्चा चाहते हैं। जब हम एक बच्चे को ठीक से पालने में सक्षम नहीं तो दूसरा क्यों? मैं इन बातों से तंग आ गई हूं। 
पीड़िता ने बताया कि इसी कारण में ससुराल छोड़कर शहर में आ गई हूं। पूजा ने सवाल किया कि हमारे माता-पिता और पूर्वज अनपढ़ रहे और मेहनत मजदूरी करते रहे तो क्या मैं भी वही करूं? फिर मेरे बच्चे भी वही करेंगे। महिला पुलिस द्वारा समझाने के बाबजूद वह किसी भी सूरत में अपने मायके (बर्दवाहा) और ससुराल (लक्ष्मणपुरा) जाने को तैयार नहीं थी। 
 
पुलिस ने बाद में उसके देवर और गांव के सरपंच को थाने बुलवाया गया, जहां सरपंच ने जिम्मेदारी ली कि वह उसे आगे पढ़वाएगा, तब कहीं जाकर पूजा मानी और अपने देवर के साथ ससुराल चली गई। दूसरी ओर, ससुराल वाले महिला की जिद से परेशान हैं। बहू की पढ़ाई की रट को वे जादू-टोना मान रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख