Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वितीया तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण द्वितीया
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पीएम – 12:54 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- आसों दोज, आशा द्वितीया
  • राहुकाल: 09:16 एएम – 10:50 एएम
webdunia

Dewas Tekari: मां को मिला 41 लाख का दान, लेकिन दौलत पर भारी ‘आस्‍था की अर्जियां’, भक्‍त ने मां से कहा ‘उससे मिलाने के लिए थैंक यू मां’

Advertiesment
Navratri
जब सारी उम्‍मीदें मंद पड़ जाती है, तो इंसान भगवान का दरवाजा खटखटाता है, दुनिया की तरफ से हार चुके आदमी के पास अंत में ईश्‍वर में आस्‍था और प्रार्थना ही एक सहारा होता है। क्‍योंकि कई बार जो काम धन-दौलत नहीं कर पाती है, वो काम भगवान का द्वार खटखटाने से हो जाता है। यही आस्‍था की ताकत है।

आस्‍था ही वो ताकत है, जि‍सकी वजह से हमारे यहां पत्थर को पूजा जाता है।

आस्‍था की कुछ ऐसी ही मासूम मिसालें देखने को मिली मध्‍यप्रदेश के देवास शहर में माता टेकरी पर।

दरअसल, पिछले दिनों नवरात्र‍ में यहां दोनों देवियों मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की दान पेटि‍यों में लाखों रुपए चढ़ावा आया। दान पेटियों में जो धन निकला वो तो खैर श्रद्धाभक्‍ति की एक मिसाल था ही, लेकिन पेटियों में जो ‘आस्‍था की अर्जियां’ निकलीं उन्‍हें देखकर आस्‍था और ज्‍यादा बढ़ जाती है।

किसी ने अपने प्‍यार से मिलाने के लिए मां को थैंक यू कहा, तो किसी ने कहा कि बैंक नोट प्रेस नोट छापने की कंपनी में नौकरी की गुहार लगाई।
webdunia

दान पेटि‍यों से जब रुपयों के साथ यह अर्जियां निकलीं तो जिला प्रशासन के अधि‍कारियों की नजरें नोट से ज्‍यादा इन्‍हीं अर्जियों पर थीं। वे इन चिट्ठ‍ियों को देखकर कभी भावुक हुए तो कभी उनके चेहरों पर मुस्‍कान खि‍ल उठी। दरअसल, मां के सामने इतनी मासूमियत के साथ अपनी इच्‍छाएं, और सपने लिखे गए थे कि वे भी भावुक हुए बगैर नहीं रह स‍के।

85 पेटियों में 41 लाख रुपए दान
पिछले सोमवार को दान पेटी में आए चढ़ावे की गिनती शुरू की गई थी। माता प्रांगण में 85 पेटियां खोलकर चढ़ावे की गि‍नती की गई। देवास की तहसीलदार पूनम तोमर ने वेबदुनिया को बताया कि दान पेटि‍यों से कुल 41 लाख रुपए दान निकला है। यह दोनों माताओं की पेटि‍यों का दान है।

तहसीलदार तोमर ने बताया कि पेटि‍यों से सोने-चांदी की छोटे-मोटे गहनों के साथ ही इंडोनेशिया, थाइलैंड और नेपाल की करंसी भी निकली हैं। उन्‍होंने बताया कि मंगलवार को गणना पूरी हो गई है।
webdunia

तहसीलदार पूनम तोमर के मुताबि‍क सबसे दिलचस्‍प दान पेटि‍यों में से लोगों की आस्‍था की अर्जियां निकलना रहा। पेटि‍यों में से मां के सामने अपनी इच्‍छाओं को पूरा करने के लिए की गई चिट्ठ‍ियां निकली हैं। जब उन्‍हे खोला गया तो रोचक अर्जियां देखने को मिलीं। इनमें किसी ने लिखा ‘मां मुझे उससे मिलवाने के लिए थैंक यू।’ किसी ने कहा- ‘मां नोट प्रेस में मेरे पति की नौकरी लग जाए।’

वहीं किसी ने अपने प्रकरण में केस नहीं हार जाने के लिए मां से गुहार लगाई। उसने लिखा मां देखना मैं केस न हार जाऊं।
  • दान में निकला 41 लाख रुपए का चढ़ावा
  • नवरात्र में 10 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए देवास पहुंचे
  • जिला प्रशासन के करीब 85 लोग नोट काउंटिंग में लगे थे
  • इंडो‍नेशि‍या, थाइलैंड और नेपाल से भी आया दान
  • विदेशी करेंसी के साथ सोना चांदी की छोटी ज्‍वेलरी भी निकली
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vaccination में उत्तर प्रदेश अव्वल, मध्यप्रदेश 5वें स्थान पर