rashifal-2026

इस तरह मिली मौत को मात... (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:37 IST)
मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के बरमान से करेली की ओर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खाईनुमा खेत में जा धंसा। स्टील की चादरों के रोल से लदा ट्रक जैसे ही खाई में गिरा तो चादरों के रोल के वजन से ट्रक का इंजिन जमीन में धंस गया और ड्राइवर अपनी ही सीट पर स्टेरिंग में फंसकर रह गया।
 
घटना की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी गई जहां करेली पुलिस और 108 का अमला जेसीबी और हाइड्रा वाहन लेकर मौके पर पहुंचा और फिर शुरू हुआ एक जान को बचाने के लिए बचाव अभियान।
अंधेरे की वजह से रेस्क्यू करना बड़ी चुनौती का काम था पर बिना हार माने टीम काम मे जुटी रही। चूंकि ट्रक ढलान पर था और चादर के बड़े-बड़े बंडल का दबाव भी काफी था। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही ड्राइवर प्रमोद की जान ले सकती थी।
 
करीब साढ़े तीन घंटे तक जेसीबी और हाइवा जैसी बड़ी मशीनों की मदद से रेस्क्यू अभियान बड़ी ही सावधानी से चलाया गया और अंततः प्रमोद को जीवित बाहर निकाल लिया गया। प्रमोद के पैर फंसे थे जबकि ऊपरी हिस्सा बाहर होने के चलते उसे निकालने में काफी वक्त लग गया। हालांकि ड्राइवर के पैरों में काफी चोट आई है। 
 
प्रमोद को एम्बुलेंस से करेली अस्पताल रवाना किया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने सक्रियता दिखात हुए निजी मशीनों की मदद से एक जान बचा ली, लेकिन जिस नेशनल हाइवे अथॉरिटी की इस रेस्क्यू में पहली जिम्मेदारी थी उसकी भूमिका बिल्कुल भी नजर नही आई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख