भोपाल महापौर टिकट की दौड़ में दिग्गज,नए चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में भाजपा और कांग्रेस

विकास सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राजनीति गर्मा गई है। दलीय आधार पर हो रहे निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। टिकट की सबसे अधिक मरामारी भोपाल और इंदौर में पार्षद और महापौर पद के लिए है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के जिला अध्यक्ष के सामने टिकट की दावेदारी की। वहीं राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस की ओर से महापौर कौन होगा इसको लेकर भी राजनीति गर्मा गई है।
भोपाल में महापौर पद ओबीसी महिला पद के लिए आरक्षित है। ऐसे में टिकट के दावेदार भाजपा और कांग्रेस में बड़े महिला ओबीसी चेहरे है। भाजपा की ओर से गोविंदपुरा से वर्तमान विधायक और पूर्व महापौर कृष्णा गौर का नाम सुर्खियों में सबसे आगे है। कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू है और यहीं परिवारवाद की छाप उनके टिकट में सबसे बड़ी अड़चन भी है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर चुके है कि पार्टी निकाय चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी। 

वहीं भाजपा की ओर महापौर की टिकट की दौड़ में दूसरा नाम पार्टी की वरिष्ठ नेता राजो मालवीय का है। राजो मालवीय भाजपा के टिकट से पहले भी चुनाव लड़ चुकी है। वहीं ओबीसी वर्ग से आने वाली मालती राय का नाम भी महापौर प्रत्याशी की दौड़ में शामिल है। मालती राय पार्टी की जमीनी कार्यकर्ता है और ग्राउंड लेवल पर सक्रिय है। वहीं भाजपा भोपाल महापौर पद के लिए किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। जिसका इशारा खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने भोपाल दौरे के दौरान दे गए। भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में उतरेगी।

उदयपुर फॉर्मूला कांग्रेस की फांस-वहीं अगर बात करें कांग्रेस की तो पार्टी की ओर महापौर प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे नाम पूर्व महापौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल का है। विभा पटेल कांग्रेस का एक ऐसा चेहरा है जिसको कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुकी संतोष कंसाना भी महापौर पद की दौड़ में शामिल है। 
 
वहीं विभा पटेल के महापौर के टिकट की राह में सबसे बड़ा कांटा कांग्रेस के उदयपुर की चिंंतन बैठक में तैयार किया गया वह फॉर्मूला है जिसमें पार्टी ने एक नेता- एक पद की बात कही गई है। इसके बाद विभा पटेल की दावेेदारी पर सवाल उठने लगे है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

अगला लेख