Hanuman Chalisa

इंदौर में अब ‘नाला क्रिकेट’, ड्रॉ मैच से दिया संदेश, जानिए यह शहर क्यों लगा सकता स्वच्छता का पंच...

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (12:08 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ऐसे ही स्वच्छता के मामले में नंबर 1 नहीं है। वह सफाई के मामले को कोई कताही नहीं बरतता साथ बल्कि प्रयोगधर्मिता में भी सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है।
 
ऐसा ही नजारा इंदौर के विराट नगर में स्थित एक नाले पर रविवार को दिखाई दिया। इस नाले की सफाई कर इस पर एक पिच तैयार की गई और इस पर प्रशासन और राजनेताओं के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।

दिलचस्प थे टीमों के नाम : नेताओं की टीम को नाला पैंथर और अधिकारियों की टीम को नाला वॉरियर नाम दिया गया था। इस मैच में दोनों ही टीमों ने 55 रन बनाए। इस तरह मैच ड्रा हो गया।

मैच में यह दिग्गज थे शामिल : इस मैच में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह समेत कई दिग्गज शामिल थे।  

छक्का मारकर क्या बोले कमिश्नर : इस मैच में कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा ने न सिर्फ छक्का मारा बल्कि मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें छह रन नहीं पांच ही चाहिए। आखिरकार इंदौर स्वच्छता के पंच के लिए रेस में जो है। उनकी इस बात ने भी का दिल जीत लिया।
 
यह मैच इस बाद का संदेश दे गया कि शहर में गंदे और बदबूदार नाले भी किस तरह साफ रखे जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के नदी-नालों में गिरने वाले सीवरेज व गंदे पानी को रोकने अभियान के तहत आउटफॉल टेपिंग का कार्य किया गया है। इससे गंदा पानी आना बंद हो गया और नाले सुख गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

QUAD के ताबूत में आखिरी कील, ट्रंप के किस फैसले पर भड़के शशि थरूर?

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

अगला लेख