Daily Horoscope
✕

MPPSC परीक्षा पेपर लीक की खबर फर्जी, दर्ज हुई FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (23:05 IST)
MPPSC paper leak news : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पेपर लीक की खबरों को फर्जी बताया है। MPPSC की तरफ से इस मामले में FIR दर्ज कराई गई है। MPPSC ने आयोग की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।
ALSO READ: नीट यूजी धांधली मामला : IMA ने CBI जांच का किया स्वागत, PM मोदी और मंत्रियों के प्रति जताया आभार
राज्य सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेश भर के 55 जिलों में आयोजित की गई थी। 1 लाख 34 हजार अभ्यर्थियों ने MPPSC का पेपर दिया था। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया तथा कुछ अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा निराधार भ्रामक खबरें प्रसारित हो रही हैं।
ALSO READ: CM मोहन यादव बोले- गोहत्या मामलों की हो रही निगरानी, 1 माह में 7 हजार गाय बचाईं
दरअसल, सोशल मीडिया में कहा गया था कि एमपीपीएससी की रविवार को होने वाली परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इसी संबंध में आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है और इस सूचना को भ्रामक बताया है। आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख