MP में फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों के तबादले

Transfer of officers in Madhya Pradesh
Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (20:03 IST)
भोपाल। MP IAS Transfer : विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 25 आईएएस और 42 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कल ही राज्य सरकार ने गृह विभाग में 600 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किए थे।
 
मध्यप्रदेश सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 42 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। ये अधिकारी मुख्य रूप से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) के समकक्ष पद पर आसीन हैं। 

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के पच्चीस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
 
गोपाल कृष्ण तिवारी अपर आयुक्त आदिवासी विकास मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग बनाया गया है। 
 
अजय श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को अपर आयुक्त आदिवासी विकास मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौपा गया है।
 
इसी प्रकार रानी वाटड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को अपर आयुक्त (राजस्व) शहडोल संभाग शहडोल बनाया गया है। अजय देव वर्मा अपर कलेक्टर इंदौर को उज्जैन जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जमुना भिडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम को अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग इंदौर बनाया गया है।
 
इसके अलावा अर्पिता वर्मा अपर कलेक्टर शहडोल को दमोह जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। धार के अपर कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को संचालक राज्य कम्प्यूटर सिक्यूरिटी इंसीडेंट रिस्पॉस टीम की जिम्मेदारी सौपी गयी है। बैतूल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिलाष मिश्रा को इंदौर नगर पालिक निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।
 
उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता धाकरे को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है। इस प्रकार अंजू अरुण कुमार उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को अपर कलेक्टर ग्वालियर का दायित्व सौपा गया है। अमन वैष्णव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को रतलाम जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
 
अक्षत जैन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनगर जिला छतरपुर को बैतूल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। 
 
इसी प्रकार श्रेयान्स कूमट अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौंसर जिला छिंदवाड़ा को मंडला का मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। 
 
सृष्टि देशमुख गौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर को बुरहानपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
 
तन्मय वशिष्ट शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट को अनूपपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गयी है। काजल चावला अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुरा डिंडोरी उप सचिव मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौपी गयी है। 
 
दलीप कुमार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद खंडवा को नरसिंहपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
 
हिमांशु प्रजापति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा रतलाम को देवास जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आकाश सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़नगर उज्जैन को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौपी गयी है। निधि सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंदेरी जिला अशोकनगर को भोपाल नगर पालिक निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।
 
पंवार नवजीवन विजय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुंक्षी जिला धार को सिवनी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा डॉ नागार्जुन बी गौड़ा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग को हरदा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। 
 
सपना पंकज सोलंकी भाप्रसे अपर परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग इंदौर को इंदौर वाणिज्यिक कर विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है।
 
अभय सिंह ओहरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनूपपुर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौपी गयी है। रेखा राठौर प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर को झाबुआ जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख