Dharma Sangrah

सांसद को पकड़ना था विमान, स्पेशल ट्रेन से पहुंचीं भोपाल...

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2016 (15:45 IST)
भोपाल। महाराष्ट्र से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनम महाजन 2 दिन पहले भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए बीना से भोपाल तक रेलवे की स्पेशल ट्रेन से पहुंची थीं।
 
पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रमेश चन्द्रा ने गुरुवार को फोन पर बताया कि सांसद पूनम (पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी) को नियमों के खिलाफ जाकर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है। वास्तव में भोपाल से स्पेशल ट्रेन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के लिए 1 दिन पहले (31 मई) प्रदेश के सागर जिले में भेजी गई थी। 
 
महाप्रबंधक ने बताया कि सिन्हा सागर में रेलवे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन भी शरीक हुई थीं। इसके बाद दोनों स्पेशल ट्रेन से सागर से निकट बीना पहुंचे और रेल राज्यमंत्री ने बीना में रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।
 
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समारोह के बाद सिन्हा को स्पेशल ट्रेन से भोपाल वापस लौटकर विमान सेवा से दिल्ली जाना था, लेकिन समारोह में देर होने की वजह से सिन्हा अंतिम क्षणों में अपने तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए बीना से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
 
उन्होंने कहा कि एक सैलून और एक एसी कोच वाली स्पेशल ट्रेन को वापस भोपाल आना ही था और तो उसमें सवार होकर पूनम भी भोपाल पहुंच गईं। इसमें इससे अधिक और कुछ मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि यह मात्र एक संयोग था। पूनम के साथ पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त भी स्पेशल ट्रेन से भोपाल लौटे थे।
 
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पूनम को 31 मई की रात को लगभग 9 बजे भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई के लिए विमान पकड़ना था। रेलवे द्वारा शाम को 7 बजे बीना से चली स्पेशल ट्रेन को भोपाल के बाहरी रेलवे स्टेशन सूखी सेवनिया तक मात्र 90 मिनट में पहुंचाया गया तथा इस ट्रेन को रास्ता देने के लिए मार्ग में कई नियमित ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया।
 
हालांकि, मीडिया की खबरों के अनुसार रेलवे नियमों के तहत किसी भी सांसद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रावधान नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

राज्यसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान: युद्ध से गहराया ऊर्जा संकट, भारत के लिए ‘बड़ी परीक्षा’

राहुल गांधी का बड़ा हमला, विदेश नीति पीएम मोदी की निजी पॉलिसी बनी

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

अगला लेख