MP के गृहमंत्री बाला बच्चन के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:43 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन के बहनोई दुर्गालाल वास्कले की गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर उमरिया के पास हुआ था। वास्कले बड़वानी से चुनाव की ट्रेनिंग के बाद राजपुर लौट रहे थे।
 
राजपुर मंडी में कार्यरत वास्कले जब देर रात घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर एक गड्‍ढे में उनका शव मिला। पास ही उनकी बाइक भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री बाला बच्चन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अफसरों से इसको लेकर बात की।
 
जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी नगर मोड़ पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क किनारे गहरी नाली में गिर गई। दुर्घटना में वास्कले को गंभीर चोट आई और कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More